Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » खरवार भोक्ता समाज ने नणय शहीद नीलांबर-पितांबर का मना 167वां शहादत दिवस
    Chatra News

    खरवार भोक्ता समाज ने नणय शहीद नीलांबर-पितांबर का मना 167वां शहादत दिवस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : चतरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खरवार भोगता समाज विकास संघ ने वीर शहीद नीलांबर-पितांबर का 167वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रमेश घोलप व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह भोगता व संचालन महासचिव विजय कुमार गंझू ने की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने नीलांबर पीतांबर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर के वीरता की गाथा को नहीं भूलाया जा सकता है। दोनों भाईयों ने मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। देश की आजादी के लिए पहली क्रांति के दौरान दोनों अपनी वीरता का परिचय दिया था। उनके नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण अंग्रेजों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे। ब्रिटिश हुकूमत को यह रास नहीं आया और 28 मार्च 1859 को दोनों भाईयों को फांसी दे दी गई। इन दोनों भाईयों की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि चेमो सन्या निवासी दोनो सहोदर भाई 1857 की क्रांति में कंद मूल खा कर व तीर धनुष के माध्यम से अंग्रेजों को लोहे का चना चबाने के लिए विवश कर दिया था। वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी शहादत को याद रखने की जरूरत है। इन दोनों भाइयों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी व भारत माता को गुलामी की जंजीर से आजाद कराने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए। भोगता समाज को उठाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इस मौके पर बीडीओ हरिनाथ महतो, राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, अंबिका प्रसाद भोगता, कामेश्वर गंझू, रंजीत भोगता, बाबूलाल भोगता, छठु सिंह भोगता, ब्रह्मदेव भोगता, कमख्या गंझू, नेमधारी गंझू, छोटू भोगता सहित अन्य शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.