Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एक दिवसीय दौरे पर कान्हाचट्टी पहुंचे उपयुक्त कीर्ति श्री। कहा एक सप्ताह से लेकर तीन महीने के अंदर होगा समस्याओं का समाधान।
    Chatra News

    एक दिवसीय दौरे पर कान्हाचट्टी पहुंचे उपयुक्त कीर्ति श्री। कहा एक सप्ताह से लेकर तीन महीने के अंदर होगा समस्याओं का समाधान।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा कान्हाचट्टी प्रखंड का एक दिवसीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत बकचुम्बा पंचायत अंतर्गत सेवइयां गढ़ा में JSLPS समूह दीदियों द्वारा संचालित मलचिंग कृषि परियोजना एवं बकरी पालन कार्य के अवलोकन से की गई। उपायुक्त ने दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

    जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, कुछ का त्वरित निष्पादन

    निरीक्षण के उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कान्हाचट्टी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें राशन कार्ड, भूमि अतिक्रमण, आपदा सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पुल निर्माण आदि विषयों से संबंधित जन समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से सुना गया। कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    पंचायत व विद्यालय निरीक्षण

    उपायुक्त ने पंचायत भवन, राजपुर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके उपरांत एकलव्य विद्यालय, कान्हाचट्टी का दौरा किया गया, जहाँ उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, ड्रेस, खेल मैदान, बिजली आपूर्ति इत्यादि से जुड़ी समस्याएं जानीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनप्रतिनिधियों से संवाद व सुझावों पर सहमति

    जनता दरबार में उपस्थित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, स्कूल उच्चीकरण, सड़क, पुल/ पुलिया, चेकडैम निर्माण, सड़क सुरक्षा, एवं पंचायत भवन में नेटवर्क सुधार समेत अन्य  विषयों पर सुझाव दिए। उपायुक्त ने सभी मांगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    किसानों के हित में बांध निर्माण पर चर्चा

    प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आमीन से तमासीन नदी के बीच बांध निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना जल संचयन, सिंचाई सुविधा, मानसून पर निर्भरता कम करने और कृषि आय में वृद्धि हेतु एक प्रभावशाली पहल होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र सर्वेक्षण व तकनीकी परीक्षण प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना हेतु स्थल निरीक्षण का निर्देश

    मदगड़ा पंचायत भवन के समीप स्थित खाली मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने हेतु वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी व  अंचल अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण कर  आगे की कार्रवाई  प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

    पंचायत भवन में नेटवर्क समस्या पर पहल

    मुखिया द्वारा पंचायत भवन परिसर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।

    आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी पर बल

    उपायुक्त ने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें और बच्चों की उपस्थिति के अनुसार पोषाहार का वितरण पारदर्शिता से किया जाए।

    मलचिंग कृषि एवं बकरी पालन परियोजना का निरीक्षण

    सेवइयां गढ़ा (बकचुम्बा पंचायत) मे झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से संचालित मलचिंग कृषि परियोजना एवं बकरी पालन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  ने सखी मंडल की दीदियों से संवाद कर उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की तथा परियोजना से जुड़े तकनीकी पक्षों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मलचिंग तकनीक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक उपयोगी एवं टिकाऊ कृषि पद्धति है, जिसे जिले के सभी प्रखंडों में अपनाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने बतख पालन, अमरूद की बागवानी एवं पपीता की खेती जैसे अन्य लाभकारी विकल्पों को भी समूहों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा, “मलचिंग खेती एक प्रभावशाली तकनीक है जो मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है। यह पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसे विस्तार देने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान, ग्रामीण विकास और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।निरीक्षण एवं जनता दरबार के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल अधिकारी मनोज गोप, जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने निरीक्षण व जनसुनवाई के दौरान विभागीय प्रस्तुतिकरण दिया एवं उपायुक्त के निर्देशों के आलोक में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    विकाश कुमार कान्हाचट्टी

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.