Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पैसे के अभाव में झारखंड के मरीजो की नहीं जाएगी जान।अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम करेंगे शिलान्यास
    Ranchi News

    पैसे के अभाव में झारखंड के मरीजो की नहीं जाएगी जान।अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम करेंगे शिलान्यास

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi :झारखंड के मरीजों को गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए देश के दूसरे शहरों के बड़े अस्पतालों का चक्कर काटनें से मुक्ति मिलेगी और ऐसा हो सकेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में झारखंड सरकार के नेक प्रयास और अपोलो हॉस्पिटल्स इन्टरप्राइजेज के बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करानें की प्रतिबद्धता से। जी हां अब वो दिन दूर नहीं जब रांची में हीं वो हर इलाज संभव होगा जिसके लिए झारखंड के लोगों को नई देल्ली, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों की ओर रूख करना पड़ता है। दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के व्यक्तिगत और राज्य सरकार के नेक प्रयास से यह संभव होने जा रहा है।

    सोमवार दिनांक 7 अक्टुबर 2024 को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास सूबे के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमत सोरेन के द्वारा किया जाएगा। 310 बेड के इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध हृदय देखभाल, अत्याधुनिक कैंसर उपचार, दयालु मातृ स्वास्थ्य, विशेष बाल चिकित्सा, की व्यवस्था होगी। यह अस्पताल आपके जीवन के हर चरण पर आपके साथ रहेगा।

    यहां हृदय विज्ञान सहित 50 से ज्यादा नैदानिक विशिष्टताएं उपलब्ध होगी। गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आंकोलॉजी, आपातकालीन और आघात से बचाव के लिए हमेशा विशेषज्ञ और उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इस अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सिटी स्कैन, पीएफटी इत्यादि जो उन्नत देखभाल के लिए जरुररी होता है वो सबकुछ रहेगा।

    अस्पताल निर्माण के लिए रांची नगर निगम नें रांची स्मार्ट सिटी से जमीन लेकर अपोलो प्रबंधन को निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराया है। स्मार्ट सिटी में 2.75 एकड़ जमीन पर ये अस्पताल जल्द आकार लेगा और झारखंड के मरीजों को अपने हीं शहर में इलाज उपलब्ध कराएगा। गौरतलब है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक नवाचारों और गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा के लिए अपोलो विश्व प्रसिद्ध अस्पतालों की सूची में अपोलो अग्रणी पंक्ति में खड़ा है।

    *अस्पताल की खास बातें।*

    1.इस अस्पताल का निर्माण रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में
    2.75(पौनें तीन एकड़) एकड़ जमीन पर होगा।

    2.रांची नगर निगम की ओर से इस जमीन को निःशुल्क अपोलो प्रबंधन को उपलब्ध कराया गया है।

    3.यह अस्पताल 310 बेड का अस्पताल होगा।

    4.यहां हमेशा अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर और न केवल प्रौद्योगिकी के साथ बल्कि जीवन रक्षक हस्तक्षेपों तथा अभूतपूर्व प्रक्रियाओं के वादे के साथ सुसज्जित आईसीयू तैयार रहेगा।

    5.इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालिन सेवा उपलब्ध रहेगी।

    6.इस अस्पताल के माध्यम से झारखंड के सभी मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराया जाएगा।

    7.गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए झारखंड के लोगों को दूसरे शहरों में नही भटकना होगा।

    8.रांची व आसपास की 22 लाख जनसंख्या के नुपात में मरीजों की संख्या के लिहाज से आधारभूत संरचना उपलब्ध रहेगा।

    सरकार की स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता।

    9.राज्य सरकार हर नागरिक को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कृत संकल्पित है।

    10.झारखंड सरकार एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां हर जीवन को महत्व दिया जाय,जहां स्वास्थ्य एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि एक अधिकार हो।

    11.इस कल्पना को साकार करनें के लिए,झारखंड सरकार नें भारत की चिकित्सा उत्कृष्टता के प्रतिक अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ हाथ मिलाया है।

    12.करीब चार दशकों से अपोलो अस्पताल भारत में स्वास्थ्य सेवा नवाचार में सबसे आगे रहा है।

    कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से मंत्रीगण, माननीय सांसदगण, विधायक ,अधिकारियों पदाधिकारी के साथ-साथ अपोलो प्रबंधन की ओर से अपोलो अस्पताल इंटरप्राइज की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीता रेडी और उनकी टीम मौजूद रहेगी। इस कार्यक्रम मैं शामिल होने के लिए डॉक्टर प्रीता रेडी विशेष विमान से कल रांची पहुंचेंगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.