Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।
    Chatra News

    जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम 13 जनवरी 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सी०टी०ओ० में निहित सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित करने हेतु महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया कि परियोजनान्तर्गत रोड स्वैपिंग मशीन का अविलम्ब क्रय करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं। जिससे लोगों को कोल वाहनों या कोल से उड़ने वाले धूल कन की समस्याओं से निजात मिल सके। कोयला परियोजनाओ को निदेशित किया गया कि टैंकरों पर जीपीएस लगाने हेतु संबंधित ट्रांसपोटर्स को निर्गत किए गए पत्र एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा कोलियरी को दिए गए जवाब की प्रति जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे। बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों को लेकर महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि कोलियरी क्षेत्र में कोयला का परिवहन में बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों का उपयोग नहीं की जा रही है।उपायुक्त, चतरा द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध अंचलवार / कार्यालयवार कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा में अवैध खनन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर उपायुक्त, चतरा द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू/पत्थर / कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी / नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। समीक्षा में अँचल अधिकारी, चतरा द्वारा माह जनवरी, 2025 में शून्य कार्रवाई के संदर्भ में पृच्छा के आलोक में बताया गया कि बालू हंटरगंज अंचलान्तर्गत जेएसएमडीसी लिमिटेड के संचालित वैध बालूघाट/स्टॉकयार्ड से ई-परिवहन चालान के माध्यम से ट्रैक्टरों के द्वारा बालू का परिवहन की जा रही है। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा उन्हें निदेशित किया गया कि परिवहनकर्त्ता द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे ई-चालान की वैधता जाँच कर लें। पिपरवार/टण्डवा थानान्तर्गत विभिन्न स्थलों से अवैध रेट होल माइनिंग साइट्स/ अन्य क्षेत्र में डोजरिंग किए गए स्थलों से पुनः अवैध कोयला खनिज का निष्कासन नहीं हो सके, इस हेतु सतत् निगरानी बनाये रखने हेतु अँचल अधिकारी, टण्डवा/थाना प्रभारी, टण्डवा / पिपरवार को निदेशित किया गया। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा जानकारी दिया गया कि माह-जनवरी एवं फरवरी, 2025 में 03 पत्थर खनन पट्टों की प्रशाखीय मापी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा निदेशित किया गया कि शेष चालू पत्थर खनन पट्टों का मार्च, 2025 के पूर्व पूर्ण कर मापी प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। आगे खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध माह-जनवरी तक का तुलनात्मक कार्रवाई प्रतिवेदन की जानकारी देते हुए कहा वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में खनिज लोड पकड़े गए 128 वाहनों को जप्त करते हुए 78 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन 82 वाहनों को जप्त किया गया जिससे जुर्माना राशि की वसूली 1862194 रुपया की गई है। वहीं 2024 – 25 में अब तक खनिज लोड 148 वाहनों को जप्त करते हुए 83 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन में कुल जप्त 164 वाहनों से 2508162 रुपया की जुर्माना राशि वसूल की गई है। उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा कोल परियोजनाओं के अधिकारी, सभी संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.