Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश
    Chatra News

    बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन हेतु चतरा जिला अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी द्वारा अब तक किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। जिसमें राजकीय कृषि प्रक्षेत्र प्रखंड चतरा में चयनित कार्यकारी संस्था प्रकाश जनसेवा संस्थान द्वारा बताया गया कि संस्था में कार्यरत मानव बल का 2680000 राशि का भुगतान हो गया है एवं तालाब निर्माण, 25 एकड़ में घेराबंदी, 5 एच पी का सोलर सेट, बोरिंग, गौशाला निर्माण, पक्का बर्मी कंपोस्ट निर्माण, डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रक्षेत्र में विभिन्न तरह का नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कृषि की जा रही है। साथ ही साथ प्रक्षेत्र के निकट 7 गांव को बिरसा ग्राम से तैयार करने के लिए कृषकों की सूची तैयार की जा रही है। इस पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने निर्देशित करते हुए कहा वित्तीय वर्ष समाप्ति में एक माह से भी कम समय बचा है शेष बचे कार्यों को गुणवत्तायुक्त यथाशीघ्र पूर्ण कराएं राजकीय कृषि प्रक्षेत्र इटखोरी में चयनित संस्था अखंड ज्योति द्वारा बताया गया कि प्रक्षेत्र में 25 एकड़ में घेराबंदी का कार्य, तालाब निर्माण, डीप बोरिंग, गौशाला, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, पक्का बर्मी कंपोस्ट निर्माण इत्यादि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संस्था को मानवबल में 1680000 का भुगतान पूर्ण तथा 527600 का अभिश्व कृषि निदेशालय में समर्पित किया गया है। इसपर डीडीसी ने गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने की बात कही। बीज गुणन प्रक्षेत्र हासिल हंटरगंज में कार्यकारी एजेंसी अवतार डेवलपमेंट फाउंडेशन हजारीबाग द्वारा 25 एकड़ में घेराबंदी का कार्य पूर्ण, शेड गेट निर्माण, प्रशिक्षण हॉल, भूमि समतलीकरण एवं निकटवर्ती 7 गांवों के कृषकों का प्रशिक्षण हेतु सूची तैयार किया जा रहा है। उक्त जानकारी का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराते हुए कार्यालय में मानक विपत्र एवं अभिलेख समर्पित करें, ताकि कार्य के एवज में राशि के भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उक्त बैठक में बैठक में कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी , जिला मत्स्य पदाधिकारी परियोजना निदेशक आत्मा चतरा एवं कार्यकारी एजेंसी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.