Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग प्रखंड के हाहे स्कूल की हालत बतर,जर्जर भवन में ननिहालों की पढ़ाई, जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे
    Chatra News

    लावालौंग प्रखंड के हाहे स्कूल की हालत बतर,जर्जर भवन में ननिहालों की पढ़ाई, जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाहे स्थित एक राजकीय मध्य विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई उनके जीवन के लिए खतरा बन गई है। स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है, छत से टपकता पानी और फर्श पर भरा कीचड़ बच्चों को गंभीर खतरे में डाल रहा है। यहां तक कि बच्चे गंदे पानी में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। न तो पर्याप्त बेंच की व्यवस्था है और न ही भवन की मरम्मत ठीक से करवाई गई है। जब पत्रकारों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह से स्थिति को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “पिछले वर्ष रिपेयरिंग करवाया गया था, लेकिन फिर भी पानी टपक रही है। साल भर में मात्र 50 हजार रुपए मिलते हैं मेंटेनेंस के लिए, जिससे ऑनलाइन व्यवस्था समेत अन्य खर्चे भी पूरे करने होते हैं।”
    ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशि पूरी तरह भवन की मरम्मत में नहीं लगाई जाती, बल्कि केवल “लीपा-पोती” कर खानापूर्ति कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ईमानदारी से मरम्मत की जाए, तो बच्चों को कीचड़ और रिसाव से मुक्ति मिल सकती है।
    इतना ही नहीं, मिड डे मील में भी अनियमितता सामने आई है। रसोइया के अनुसार “कभी-कभी ही हरी सब्जी बनाई जाती है।” यह सरकार द्वारा तय पोषण मापदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है।
    स्कूल के शौचालयों की हालत बदतर है – न पानी की व्यवस्था, न ही साफ-सफाई। मजबूरी में बच्चे और बच्चियां खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जो न केवल शर्मनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक।

    *प्रशासन और शिक्षा विभाग से सवाल*

    आखिर कब तक ननिहालों की जिंदगी से यूं खिलवाड़ होता रहेगा? क्या शिक्षा विभाग और प्रशासन की नजर इन बच्चों की तकलीफों पर पड़ेगी? क्या केवल कागजों पर विकास दिखाने से असली समस्याएं मिट जाएंगी?

    *क्या शिक्षा विभाग ने कभी निरीक्षण किया है इस स्कूल का?*

    क्या बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है,क्या प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या बच्चों की जिंदगी ऐसे ही दांव पर लगती रहेगी?

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.