Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं  प्रबन्ध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने अवार्ड ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री  ने सभी को दी बधाई
    Ranchi News

    उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं  प्रबन्ध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने अवार्ड ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री  ने सभी को दी बधाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से झारखंड राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय – डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP)  में झारखंड को टॉप अचीवर का सम्मान प्राप्त हुआ है।  उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन ने यह अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान से और बेहतर करने की हमें  प्रेरणा मिलती है।

    *विकास में नित्य नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हमारा झारखंड*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों का नतीजा है कि झारखंड विकास के मामले में नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए  सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं  हटेगी। राज्य हित में हमारी सरकार लगातार योजनाएं बना रही है । इन योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो, इसमें हर अधिकारी की अहम भूमिका है। सभी के प्रयासों से हम एक नया और विकसित झारखंड बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।

    *क्या है बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान अवार्ड*

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- डीपीआईआईटी
    के इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) के तहत बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान ( BRAP) का उद्देश्य प्रमुख नियामक और शासन संकेतकों पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। इसके जरिए राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को बढ़ावा देना है। झारखंड को यह सम्मान प्राप्त होना औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल  और संस्थागत दक्षता को दर्शाता है। झारखंड आज पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार करने में सहूलियत को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.