Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन,संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये
    Chatra News

    प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन,संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, न्यू दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।  संकल्प सप्ताह कार्यक्रम को लेकर आयोजित ऑनलाइन समारोह को चतरा जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,कर्मी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि जुड़कर उनके संबोधन को सुना और माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के उद्देश्य को जाना।

    आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जाएगा: डीआरडीए निदेशक

    डीआरडीए  निदेशक अरुण कुमार एक्का ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के एक प्रखंड (मयूरहंड) का चयन किया गया है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाएगा और संकल्प सप्ताह के लिए कई गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी। जिसके तहत संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी गतिविधियां आयोजित करें, संकल्प सप्ताह में स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संकल्प सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प का आयोजन सभी हेल्थ एवं बेलनेस सेंटरों पर एवं पीएससी पर किया जाएगा। 4 अक्टूबर को सुपोषित परिवार-पोषण मेला का आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को स्वच्छता आधारित कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा।  6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पर कृषि महोत्सव का आयोजन होगा। 7 अक्टूबर को प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षा एक संकल्प से संबंधित कार्यक्रम संपन्न होंगें। 8 अक्टूबर को आजीविका आधारित समृद्धि दिवस का आयोजन पंचायत भवन पर होगा, जिसमें रोजगार संसाधनों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ ही ब्लॉक लेबल पर रणनीति बनाने के लिए चर्चा भी की जाएगी। संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश दिया जा चुका है। जिला स्तर पर प्रखंड एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने को कहा। जिला परिषद् अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित, सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र व अन्य मौजूद रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.