Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ
    Chatra News

    चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा प्रखंड अंतर्गत देवरिया ग्राम में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, चतरा के बैनर तले हस्तशिल्प विकास योजना के अंतर्गत चतरा भद्राकाली वुड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों के कौशल विकास हेतु 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि जिला उद्यमी समन्वयक, चतरा हेमंत केसरी, क्लस्टर के सचिव रामसेवक राणा एवं प्रशिक्षण एजेंसी CCDS, रांची के प्रतिनिधि मोहम्मद अब्दुल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केसरी ने शिल्पकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल उन्नयन एवं आधुनिक विपणन रणनीतियाँ शिल्प उत्पादों को बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चयनित 30 हस्तशिल्पकारों को आधुनिक मार्केटिंग पद्धतियों, इकाई संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियों तथा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया।
    बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा काष्ठ कला (वुड क्राफ्ट) से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने एवं भविष्य में उत्पादन कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में क्लस्टर के लगभग 50 हस्तशिल्पकार, प्रखंड उद्यमी समन्वयक चतरा शिशुपाल सिंह, कान्हाचट्टी अरविंद कुमार, लावालोंग उमेश कुमार, पत्थलगड़ा से राहुल कुमार सहित क्लस्टर के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.