Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस,सूचनाओं को जन जन तक पहुंचाने में आपसभी की भूमिका अहम
    Chatra News

    आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस,सूचनाओं को जन जन तक पहुंचाने में आपसभी की भूमिका अहम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा :- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 से सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter का संचालन करने का निर्देश प्राप्त है। इसे लेकर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वप्रथम उन्होने सभी उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का जन जन तक सूचनाओं को पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान है। आगे उन्होने कहा सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 को 10ः00 बजे से सोशल मीडिया पर #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना नाम मतदाता सूचि में देख सकते है और अगर किसी प्रकार की त्रृटि पाई जाती है तो संबंधित बूथ स्तर के पदाधिकारी से सम्पर्क कर मतदाता सूचि में सुद्धि करा सकते है व छुटे हुए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते है। आगे कहा अगर कोई मतदाता मतदान केन्द्र पर नहीं पहुंच पा रहे है तो वो वोटर हेल्प लाईन एप्प के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करवाने हेतु आवेदन कर सकते है और ईपिक नम्बर डालकर मतदाता कार्ड को भी देख सकते है। इसके अलावे voters.eci.gov.in के माध्यम से अपना नाम जांच कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नं0 1950 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आप सभी के नजर में कोई मतदाता छुटे हुए है तो उसकी जानकारी बूथ स्तर के पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दे सकते है। जिससे छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि में शामिल किया जा सकता है। आगे उन्होने कहा 04 मार्च से सोशल मीडिया पर चलने वाले अभियान को सफल बनाने में आपसबों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूचि अथवा ऑनलाइन नाम जांच करने के उपरांत मतदाता पर्ची की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर #IamVerifiedVoter का उपयोग कर साझा किया जा सकता है। चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 789171 मतदाता है। जिसमें महिला 383788 पुरूष 405381दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12484 थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 02 वहीं एसएसआर 2024 कार्यक्रम के तहत अभी तक कुल 41172 मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल किया गया है एसएसआर 2024 के बाद भी 2479 मतदाता को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले भर के विद्यालय मतदान केंद्र, निजी संस्थान, प्राइवेट संस्थान, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप कैलेंडर के अनुसार तरह तरह की गतिविधि कराई जा रही है। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.