Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पति ने पत्नी को केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत , सास गंभीर रूप से घायल, स्थिति गंभीर
    Chatra News

    पति ने पत्नी को केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत , सास गंभीर रूप से घायल, स्थिति गंभीर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज में दिलदहलाने वाली एक घटना सामने आया है। जिसमें पितीज सुरहीबागी गांव निवासी स्व आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी ने 26 वर्षिय अपने पत्नी सबिता देवी पर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर फरार हो गया है। घटना 11:30 बजे रात की बताई जा रही है। इस घटना में मृतिका के सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना इटखोरी थाना को दी गई । घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई गौतम कुमार दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन तेल के गिलन भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार पति द्वारा लगातार पत्नी को मारपीट करता था। गुरुवार रात को भी पति द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट कर केरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतिका के सास मसोमात डिलिया देवी अपनी बहु व दो नन्हे मुहे बच्चों को बचाने के क्रम में सास भी झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि फरार पति कुलपति दांगी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञात हो कि हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत सूजी गांव निवासी परमेश्वर दांगी के पुत्री सबिता देवी की शादी 9 मई 2017 को इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज(सुरहीबागी) गांव निवासी स्व आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। इस संबंध में मृतिका के पिता परमेश्वर दांगी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित के साथ मारपीट करते रहता था। इधर पितीज पंचायत के मुखिया रामदेव यादव ने कहा है कि ऐसे आरोपी व्यक्ति को जहां भी दिखे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें। वही दांगी समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय दांगी ने कहा की गांव के साथ समाज के लिए शर्मसार की बात है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को गांव में शरण नहीं दिया जाए।

    मृतिका का दो बच्चे है, रो रो कर बुरा हाल

    मृतिका सविता देवी के दो बच्चे हैं। 5 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी, वही दो वर्षीय पुत्र अमन कुमार जो रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका के पुत्री दिव्यांशु कुमारी ने कहा कि पापा ने मम्मी के ऊपर तेल छिड़ कर आग लगा दिया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह

    June 14, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह June 14, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.