Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर आईरिश हॉस्पिटल में नर्स बहनों का सम्मान, ‘नेतृत्व की आवाज’ बनी मुख्य थीम
    Ranchi News

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर आईरिश हॉस्पिटल में नर्स बहनों का सम्मान, ‘नेतृत्व की आवाज’ बनी मुख्य थीम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : नर्स नेतृत्व करने के लिए एक आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना” विषय के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 के अवसर पर आईरिश हॉस्पिटल, रांची में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की नर्स बहनों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें गुलदस्ता एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया एवं केक काटकर नर्स दिवस को सेलिब्रेट किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा, नर्स केवल स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची प्रतिनिधि हैं। संकट की घड़ी में, चाहे वह महामारी रही हो या कोई आपातकाल, नर्सों ने बिना थके सेवा दी है। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य सेवा में समानता, करुणा और नेतृत्व आवश्यक है, और नर्सें इन मूल्यों की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सभी नर्स बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्य सच्ची सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर आईरिश हॉस्पिटल के निदेशक एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने भी नर्सिंग सेवा की सराहना करते हुए कहा,नर्सें चिकित्सा व्यवस्था का आधार हैं। एक डॉक्टर का कार्य तभी सफल होता है जब एक नर्स अपने दायित्व का पूरी संवेदनशीलता से निर्वहन करती है। हमें गर्व है कि हमारी नर्सें न केवल मरीजों की सेवा करती हैं, बल्कि उनके परिवार का भावनात्मक सहारा भी बनती हैं। कार्यक्रम में अंकुरम अस्पताल की निदेशक डॉ. रुही श्रीवास्तव तथा डॉ. राज नारायण साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन एचआर प्रमुख तनुश्री ने किया। कार्यक्रम में नर्स कंचन केरकेट्टा एवं सुषमा ने अपने विचार प्रकट किया एवं अपनी सेवाओं को याद करते हुए कहा जब मरीज एवं उनके अटेंडेंट दुआ देते हैं तो आंतरिक खुशी होती है। समारोह में नर्सों की प्रेरणादायक कहानियों को भी साझा किया गया, और उनके योगदान को समाज के समक्ष प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.