Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल,न लोगों को रोजगार मिला और न ही आम आवाम को राहत:गिरिनाथ सिंह
    Chatra News

    राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल,न लोगों को रोजगार मिला और न ही आम आवाम को राहत:गिरिनाथ सिंह

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे।इस दौरान श्री सिंह राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। राज्य के मुखिया खनन मामले में पूरी तरह बेनकाब हुई है। नैतिकता का हवाला देकर हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए,ताकि राज्य में नई सरकार का गठन हो सके। चतरा के श्री विनायक रेस्टुरेंट में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। साढ़े तीन करोड़ जनता मूक दर्शक बनकर राज्य सरकार की ओर विकास की आस में टकटकी लगाकर बैठी रही। कहा कि चार वर्षो के कार्यकाल में हेमंत सरकार न तो लोगों को रोजगार दे सकी और न ही आम आवाम को राहत। कहा कि सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में आम जनता को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। प्रत्येक लोगों को फ्री में पेट्रोल देने का लॉलीपॉप दिया। जनता के हित में कोई भी काम नहीं हुआ। अगर कुछ हुआ तो वह था आतंक,अन्याय और अत्याचार। हिंसा आतंक का बोलबाला रहा। सबसे अधिक राज्य में महिलाएं असुरक्षित हो गई। महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ गईं। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लोगों को रोजगार देने की बात हुई थी। लोगों को रोजगार तो नहीं मिला,रेगुलर जो बहाली थी उसको भी इस सरकार ने बंद कर दिया। आरोप लगाया कि इस सरकार ने रोजगार को पूरी तरह से आउटसोर्सिंग के हवाले कर दिया। कहा कि झामुमो पार्टी के गांडेय विधायक सरफराज अहमद से जिसप्रकार से इस्तीफा लिया गया वह भी नियम संगत नहीं था। राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आलाकमान अगर टिकट देगी तो जनता की सेवा करना चाहूंगा। भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने कहा कि जिस सोच के तहत झारखंड को अलग किया गया,वह आज भी पूरा नहीं हुआ है। बिहार में जब थे,तब भी शोषित थे और आज भी शोषित ही हैं। उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र के विकास के सवाल पर कहा कि यह क्षेत्र उद्योग विहीन क्षेत्र है। यहां विकास की ज्यादा जरूरत है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

    June 20, 2026

    Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना !

    June 20, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    • Chatra News : एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव जारी,प्रशासन मौन June 20, 2026
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.