Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » विष्णुपद तीर्थ और निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर किया जाएगा गंगा आरती
    Chatra News

    विष्णुपद तीर्थ और निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर किया जाएगा गंगा आरती

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : शनिवार को सनातन परंपरा के भगवान विष्णु के पद चिन्ह और बौद्ध परंपरा के बाद भगवान बुद्ध के जीवन की घटनाओं से जुड़ी बौद्धों की पवित्रतम नदी निरंजना के उद्गम स्थल और विष्णुपद तीर्थ के उद्गम स्थली पर ग्रामीणों ने गंगा आरती करने का निर्णय लिया। जिसके लिए सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञशाला परिसर में प्रमोद साहु कि अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जहां नमामि निरंजन अभियान के संयोजक संजय सज्जन ने लोगों को बताया कि बिहार के गया स्थित फल्गु नदी का उद्गम स्थल लावालौंग प्रखंड का सोहावन गांव है। लेकिन विडंबना यह है कि आज के समय में यह पौराणिक नदी सुख गई है। जिसे हमें पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। बैठक में ग्रामीणों ने 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर गंगा आरती कर निरंजना महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि फल्गु नदी (निरंजना नव दी) को मोक्षदायिनी नदी भी कहा जाता है। साथ ही इस नदी में पितृपक्ष में श्राद्ध तर्पण कर मृत आत्माओं के मुक्त होने की भी प्रार्थना की जाती है। वहीं दूसरी ओर इसकी मान्यता बौद्ध परंपरा के ध्वजवाहक भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति से जुड़ा है। कहां जाता है कि भगवान बुद्ध को बिहार के गया में इसी नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। संजय इसी नदी को सदानीरा बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही इस नदी को सदानीरा बनाया जा सकता है। साथ ही सनातन, बौद्ध और जैन इन तीन धर्मों का संगम होने के कारण इस क्षेत्र में पर्यटकों का भी रुझान बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यह नदी लावालौंग के सोहावन से शुरू होकर बोधगया पहुंचने में कुल 150 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है। कार्यक्रम में उनके साथ विवेक केशरी, सुबोध कुमार पाठक, सतीश कुमार साहू, मुकेश कुमार यादव, खगेश्वर साहू, चेतलाल साहू, रघु राम, पंकज केसरी, पूरन साहू और त्रिवेणी रजक समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

    लावालौंग संवाददाता, मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी!

    May 13, 2026

    Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Chatra News : जरेडा कंपनी पर घटिया सामग्री लगाने और वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा May 13, 2026
    • Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी! May 13, 2026
    • Hazaribagh News : मेहनत ने बदली तकदीर: हजारीबाग की शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक,कुरैशी मोहल्ला की बेटी बनी प्रेरणा, सीमित संसाधनों के बीच कला संकाय में शानदार सफलता May 13, 2026
    • Hazaribagh News : 12वीं के बाद ही शुरू हो रही यूपीएससी की दौड़, युवाओं की पहली पसंद बना चाणक्य आईएएस अकादमी May 13, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार May 13, 2026
    • Chatra News : जरेडा कंपनी पर घटिया सामग्री लगाने और वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग May 13, 2026
    • Chatra News : संघरी घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक-उपचालक की मौके पर मौत May 13, 2026
    • chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस May 12, 2026
    • चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म May 12, 2026
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.