Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जायेंगे झारखंड के चार और जिले,हो गया सर्वे, चतरा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भी दौड़ेगी रेल
    Chatra News

    देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जायेंगे झारखंड के चार और जिले,हो गया सर्वे, चतरा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भी दौड़ेगी रेल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड के चार और जिले- गुमला, खूंटी, सिमडेगा व चतरा आनेवाले दिनों में देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जायेंगे. ये चारों जिले रांची रेल मंडल के अंतर्गत आयेंगे. गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले को पहले से संचालित रांची-लोहरदगा रेल मार्ग में जोड़ने की योजना है. जबकि, चतरा को रांची-हजारीबाग रोड रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (जेआर आइडीसीएल) ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है. इस रिपोर्ट को राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद योजना डीपीआर बनाया जायेगा.

    जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में लोहरदगा से गुमला 55 किलोमीटर, गुमला से सिमडेगा 43 किलोमीटर, हटिया से खूंटी 20 किलोमीटर और हजारीबाग से चतरा 42 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का काम होगा. जेआरआइडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त चारों जिलों के रेल नेटवर्क से जुड़ने पर ट्राइबल, नक्सल क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा. लोगों को वर्तमान में एकमात्र आवागमन का जरिया – सड़क मार्ग है. लोगों को फिलहाल यात्रा के लिए अधिक समय और

    राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को भेजी रिपोर्ट मंजूरी मिलते ही बनेगा डीपीआर

    झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने पूरा किया सर्वे का काम

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बनायी गयी थी उच्चस्तरीय कमेटी

    रांची. राज्य की रेल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय कमेटी बनायी गयी थी. कमेटी का अध्यक्ष विकास आयुक्त को बनाया गया था, जबकि सदस्य के रूप में योजना एवं वित्त विभाग, राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग, पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के सचिवों को शामिल किया गया था. कमेटी को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और

    अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं. व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी रेल कनेक्टिविटी बहुत लाभदायक होगी. मालूम हो कि सिमडेगा में रहनेवाले लोगों को रेलवे से यात्रा

    चतरा जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया था. साथ ही झारखंड के लिहाज से महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, राज्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और उस पर होनेवाले खर्च को लेकर रिपोर्ट मांगी गयी थी. वहीं, जेआरआइडीसीएल को राज्य की जरूरतों को देखते हुए रेल परियोजनाओं की पहचान, योजना बनाने और उसके विकास में राज्य सरकार के साथ ज्वाइंट वेंचर करने के लिए कहा गया था.

    करने के लिए ओडिशा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है. वहां राउरकेला स्टेशन से अपनी बर्थ का रिजर्वेशन कराना पड़ता है. कुछ खास रूटों के लिए रांची से यात्रा करनी पड़ती

    गुमला, खूंटी > और सिमडेगा जुड़ेंगे रांची-लोहरदगा रेल मार्ग से

    चतरा को रांची- हजारीबाग रोड रेल मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव

    जसीडीह से कोरीडीह देवघर एम्स होते हुए रेल लाइन का भी सर्वे पूर,झारखंड के विभिन्न जिलों से देवघर एम्स जाने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ायी जायेगी. इसके लिए झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने जसीडीह से कोरोडीह, देवघर एम्स होते हुए जमुआ तक 55 किलोमीटर रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है. इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार ने रेल बोर्ड को भेज दी गयी है. यहां देवीपुर नाम का स्टेशन भी बनाने की योजना है. इस रेल लाइन के बनने से राजधानी रांची से जसीडीह कनेक्टिविटी लोगों को मिलेगी.

    है. कुछ लोकल ट्रेन बानो जाकर भी पकड़ते हैं. यही स्थिति गुमला, खूंटी, चतरा, जिलों के मुख्यालय की भी है. इन महत्वपूर्ण शहरों के अब तक रेल नेटवर्क से नहीं

    जुड़ पाने के कारण यहां आर्थिक गतिविधियां जोर नहीं पकड़ पा रही हैं. इन जिलों में रेल नेटवर्क से पहुंचने से यहां रोजगार और तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त होगा.

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

    November 11, 2026

    मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल

    November 11, 2026

    पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.