Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लॉटरी के नाम पर 1.12 करोड़ ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार
    अपराध

    लॉटरी के नाम पर 1.12 करोड़ ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : लॉटरी के नाम के पर 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से हुई हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बिहार के नवादा जिले का रहने वाला ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार रांची के इरगु टोली का रहने वाला नीरज कुमार शामिल है. इनके पास से 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 23 मोबाइल, 1.39 लाख नकद समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. रविवार को सुखदेवनगर थाना में पीसी कर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी. जानें कैसे किया 1.12 करोड़ की ठगी एर्नाकुलम की रहने वाली शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा दिया. इसके एवज में साइबर ठगों ने विभिन्न तरह से उनसे 1.12 करोड़ रुपये खाते से उड़ा लिये. इस संबंध में शोभा ने एर्नाकुलम थाने में 26 जुलाई 2023 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एर्नाकुलम पुलिस रांची के सुखदेवनगर थाना पहुंची. सुखदेवनगर पुलिस के सहयोग से चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों से पूछताछ की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग इरगू टोली में किराये का मकान लेकर एक साल से रह रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि उनके गिरोह के सदस्य झारखंड समेत देशभर में हैं. फर्जी कागजात से खोलते थे एकाउंट साइबर अपराधी गिरोह के सदस्य फर्जी कागजात के आधार पर विभिन्न बैंक में एकाउंट खोलते हैं. इस एवज में उन्हें गिरोह से 20 हजार रुपये मिलता है. इसके बाद गिरोह के सदस्यों द्वारा लॉटरी समेत अन्य तरह का झांसा देकर लोगों को ठगी की राशि उस खाते में डालते हैं. जिसे एटीएम कार्ड के माध्यम से निकासी कर संबंधित साइबर ठग तक वे पहुंचा देते हैं. इस एवज में उन्हें अलग से कमीशन भी मिलता है.

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश

    July 22, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.