Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुंशी  की हत्‍या में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार,एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेका था
    अपराध

    मुंशी  की हत्‍या में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार,एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेका था

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार : उलगड़ा गांव के औरंगा नदी पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी (नाईट गार्ड) बाल गोविंद साहु के हत्‍या में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होने बताया कि विगत 26 दिसंबर को बालगोविंद साहु की टांगी से निर्मम हत्‍या पुल निर्माण स्‍थल पर कर दी गयी थी. इस घटना में अज्ञात अपराधियों ने झारखंड संघर्ष जनशक्ति मोर्चा (एसजेएमएम) के लेटर पैड पर पर्चा लिख कर घटना की जिम्‍मेवारी संगठन के प्रदीप सिंह के द्वारा लिया गया था.मृतक के पुत्र प्रदीप साहू ने इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्‍या 211/24 दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एसआईटी का गठन किया गया . अनुसंधान के क्रम में तीन जनवरी को इस कांड में संलि‍प्‍त पांच लोगों को भूसूर ग्राम के पिपरागढ़ा केंदुवाही से गिरफ्तार किया गया. पांचों में बालगोविंद साहु की हत्‍या में शामिल होने की बात स्‍वीकार की. उन्‍होने बताया कि प्रदीप गंझू उर्फ प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप जी (चंदवा) के साथ लेवी हेतु क्षेत्र में दहशत फैलाने के उदेश्‍य से एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेंक कर बालगोविंद साहु की हत्‍या कर दी थी. गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्‍वर सिंह उर्फ अंकित (21), रमेश सिंह (24), छोटे लाल उरांव (27), रामचंद्र उरांव (24) और सनोज उरांव (23) का नाम शामिल है. उनके पास से तीन भरठुआ, दो मोबाइल व हत्‍या में प्रयुक्‍त एक टांगी बरामद किया गया है. इस छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े, पुअनि भागीरथ पासवान, मनोज कुमार, रामाकांत गुप्‍ता, राहुल सिन्‍हा, सुरेंद्र कुमार महतो, विक्रांत कुमार उपाध्‍याय, सअनि नागेश्‍वर महतो, संतोष कुमार, मनीष राय व अरविंद तिवारी के अलावा लातेहार थाना के सशस्‍त्र बल के जवान, सैट-1 के जवान व तकनीकि शाखा के पुलिस कर्मी शामिल थे.

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार

    September 24, 2026

    Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश

    July 22, 2026

    Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.