Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आखिरकार टूटी बदहाली की तस्वीर,22 करोड़ से बदलेगी लावालौंग–पांकी मुख्य सड़क की तस्वीर,वर्षों के संघर्ष पर मिली मंजूरी, 15 जनवरी को होगा शिलान्यास
    Chatra News

    आखिरकार टूटी बदहाली की तस्वीर,22 करोड़ से बदलेगी लावालौंग–पांकी मुख्य सड़क की तस्वीर,वर्षों के संघर्ष पर मिली मंजूरी, 15 जनवरी को होगा शिलान्यास

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : वर्षों से बदहाली,हादसों और कीचड़ की पहचान बन चुकी लावालौंग–पांकी मुख्य सड़क अब इतिहास बनने जा रही है।प्रखंड क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लंबे संघर्ष,आंदोलन और आवाज़ के बाद आखिरकार इस जर्जर सड़क के कायाकल्प पर मुहर लग गई है। डीएमएफटी फंड से 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है,जिससे पूरे क्षेत्र में राहत और उत्साह का माहौल है।यह सड़क वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी।रोजाना दुर्घटनाएं आम बात थीं।स्कूल जाने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था।मरीजों की एंबुलेंस रास्ते में फंस जाती थी और किसानों की उपज बाजार तक पहुंचना चुनौती बन चुकी थी।बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाती थी।जिससे लावालौंग प्रखंड का संपर्क लगभग कट जाता था।ग्रामीणों की यह पीड़ा लगातार अखबारों की सुर्खियां बनी।खबरों के दबाव में जिला प्रशासन हरकत में आया।उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सड़क की भयावह स्थिति को समझा और निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की पहल की।लमटा पंचायत के मुखिया सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित कुमार चौबे ने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह और विधायक कुमार उज्ज्वल दास के लगातार प्रयास से डीएमएफटी फंड से सड़क निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ।उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और जनता के संघर्ष का परिणाम है।सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा कई बार सड़क पर फूटा।कीचड़ में धरना-प्रदर्शन,सड़क पर धान की रोपाई जैसे प्रतीकात्मक आंदोलनों ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया।इसके बाद विधायक कुमार उज्ज्वल दास के नेतृत्व में लमटा,कोलकोल,लावालौंग और मंघनिया पंचायत के मुखियाओं ने संयुक्त रूप से दो बार उपायुक्त से मिलकर सड़क निर्माण की मांग रखी।अमित चौबे ने बताया कि सांसद और विधायक ने लावालौंग दौरे के दौरान लोगों को भरोसा दिया था कि 15 जनवरी तक सड़क का शिलान्यास किया जाएगा।खरमास समाप्त होते ही 15 जनवरी को लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में विधिवत शिलान्यास होगा।यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी,बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगी।

    *रिपोर्टर मो0 साजिद*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.