
चतरा: शुक्रवार को चतरा पुलिस लाइन में “आर्ट ऑफ गिविंग” के तहत एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले के बाद फाइनल में चतरा एसोसिएशन की टीम ने चतरा पुलिस टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चतरा एसोसिएशन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम पर पूरी तरह हावी रही। दोनों सेटों में एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने आक्रामक स्पाइक और मजबूत डिफेंस के साथ मैच अपने नाम किया। समापन समारोह में पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट सुबोध कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता चतरा एसोसिएशन टीम और उपविजेता चतरा पुलिस टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, वॉलीबॉल कोच मो. शाहबान और जिला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव भी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। चतरा में ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की मांग भी की जा रही है।
