Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आजादी के 77 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है चतरा का यह गांव,देखें पूरी खबर
    Chatra News

    आजादी के 77 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है चतरा का यह गांव,देखें पूरी खबर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के नक्सल प्रभावित सिमरिया प्रखंड में स्थित देवकीटांड़ गांव, आज भी विकास की राह ताक रहा है। सरकारी उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की उन्होंने चावल बेचकर खुद सड़क बनाई और नेताओं के लिए नो एंट्री का फरमान जारी कर दिया।
    लगभग 200 की आबादी वाला यह गांव, आजादी के 77 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बार-बार पंचायत स्तर पर पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ, लेकिन प्रशासन की लापरवाही और सरकारी उदासीनता के चलते सड़क और पुल का सपना अधूरा ही रह गया। नतीजा यह हुआ कि हर साल बरसात में गांव वाले खुद ही सड़क की मरम्मत करते हैं ताकि कम से कम आवाजाही बनी रहे।
    देवकीटांड़ में सड़क न होने का असर सिर्फ यातायात पर ही नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य पर भी पड़ा। शादी-ब्याह तक प्रभावित हो रहे हैं लड़की पक्ष वाले गांव की हालत देखकर रिश्ता करने से मना कर देते हैं। उनका कहना होता है, “जहां सड़क और अस्पताल तक नहीं, वहां अपनी बेटी कैसे दें। इस वजह से कई युवाओं की शादी तक नहीं हो पा रही है।
    गांव के लोगों को बीमार पड़ने पर अस्पताल ले जाना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या फिर जरूरी काम से बाहर जाना हो—हर बार उन्हें जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। बरसात में यह सफर किसी खतरनाक चुनौती से कम नहीं होता।
    गांव वालों का आरोप है कि चुनाव के वक्त नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन उसके बाद गांव की ओर मुड़कर नहीं देखते। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब नेताओं के लिए नो एंट्री का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है जो हमारे दर्द को नहीं समझेगा, उसे हमारे गांव में आने का हक नहीं!”
    सरकार और प्रशासन चाहे लाख विकास के दावे करें, लेकिन देवकीटांड़ जैसे गांव आज भी उन सरकार की विकास वाली दावों को आईना दिखा रहे हैं। आखिर कब तक यहां के लोग अपनी मेहनत के दम पर खुद ही बुनियादी जरूरतें पूरी करने को मजबूर रहेंगे। इस मामले को लेकर जब स्थानीय मुखिया सुनीता देवी से बात की तो, उन्होंने कहा कि देवकीटांड़ गांव के लिए और सड़क पुल की समस्या को ग्राम सभा करके जिला प्रशासन को दे दिया गया है, जल्द ही गांव में पक्की सड़क और पुल बनाया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब

    August 9, 2026

    Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी

    August 9, 2026

    Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.