Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है
    Chatra News

    विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : डीआरडीए के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों के आगमन पर उपस्थित सेविका द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति कर स्वागत किया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से सात अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें और सभी माताओं को स्तनपान की महत्ता की जानकारी देकर जागरूक करें। छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है। शिशु में रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है। मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान है। स्तनपान विकल्प नहीं, संकल्प है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी द्वारा बताया गया कि स्तनपान के सही तरीके कैसे कब और कितने दिन तक शिशु के लिए सही है इसपर विस्तृत चर्चा की गई। और उनके द्वारा बताया गया कि पूर्ण स्तनपान के चारो नियम 1- जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान, 2 – छः माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराना( पानी भी नहीं), 3- छः माह के बाद स्तनपान के साथ ऊपरी आहार शुरू करना, 4- कम से कम बच्चो को दो साल तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान कराने की बात कही गई। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि चारो नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। वहीं उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया। गोष्ठी कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारी द्वारा एक एक कर स्तनपान की महत्ता को बताया गया। उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन चतरा डॉक्टर जगदीश प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुण प्रसाद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छात्र, ग्रामीण हंटरगंज,सिमरिया सहिया समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.