Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
    Chatra News

    मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुहर्रम पर्व-2025 को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए समाजसेवी, धर्मगुरु, ताजिया कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने कहा कि “मुहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव, संयम और त्याग का प्रतीक है। जिले में इसका शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ तैयार है तथा आमजन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी समन्वय और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखेंगे।पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने बैठक में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट साझा करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साइबर सेल की टीम सक्रिय रहेगी और ऐसे किसी भी गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील है कि वे किसी भी असत्य या संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें, तथा किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। इसके लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 9334103793 है। यह कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति या शांति भंग करने वाली सूचना के लिए नागरिक इस नंबर पर सीधे संपर्क करें। बैठक में जुलूस के मार्ग, ताजिया के संचालन, लाइटिंग, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सीय सुविधा, विद्युत आपूर्ति, तथा यातायात नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। समाज के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखते हुए प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में उपायुक्त महोदया ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो।”

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : मरीज के लिए गांव तक पहुंचेगी निःशुल्क चिकित्सा वाहन, ग्रामीणों में हर्ष

    March 11, 2026

    Chatra News : गिद्धौर के जंगल में ब्राउन शुगर का धंधा पकड़ा: दो किशोरों समेत 4.77 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त!

    March 11, 2026

    Chatra News : चट्टीअनंतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मरीज के लिए गांव तक पहुंचेगी निःशुल्क चिकित्सा वाहन, ग्रामीणों में हर्ष March 11, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर के जंगल में ब्राउन शुगर का धंधा पकड़ा: दो किशोरों समेत 4.77 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त! March 11, 2026
    • Chatra News : चट्टीअनंतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत March 11, 2026
    • Chatra News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ March 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना के कर्मी भड़के: मानदेय न बढ़ा तो 17 से हड़ताल, 7 अप्रैल से अनिश्चितकाला धरना! March 10, 2026
    • Chatra News : मदगाड़ा की सुप्रिया कुमारी: महिला सशक्तिकरण का चमकता सितारा, दिल्ली बुलाई गईं! March 9, 2026
    • Chatra News : पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण March 9, 2026
    • Chatra News : नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त March 8, 2026
    • Chatra News : अनीश कुमार सिंह के शव के साथ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सरकारी सहायता का मिला भरोसा March 8, 2026
    • Ranchi News : डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय — जनप्रतिनिधियों के लिए मजबूत होगी स्वास्थ्य सुरक्षा March 7, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.