Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पीएम आवास योजना के कर्मी भड़के: मानदेय न बढ़ा तो 17 से हड़ताल, 7 अप्रैल से अनिश्चितकाला धरना!
    News

    Chatra News : पीएम आवास योजना के कर्मी भड़के: मानदेय न बढ़ा तो 17 से हड़ताल, 7 अप्रैल से अनिश्चितकाला धरना!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के प्रखंड से राज्य स्तर तक के कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर तलवार भांज रहे हैं। राज्य आवास कर्मी संघ ने चेतावनी जारी की है कि अगर सरकार ने जल्द मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों पर फैसला नहीं लिया, तो पूरे झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो जाएगा। 2015-16 से अनुबंध पर काम कर रहे इन कर्मियों ने ग्रामीण गरीबों को घर दिलाने में कंधे से कंधा मिलाया, लेकिन महंगाई के इस दौर में उनका मानदेय नाममात्र का है।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार ज्ञापन देकर समस्याएं रखी गईं, मगर कोई सुनवाई नहीं। प्रखंड लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर का 10,000 रुपये मानदेय 36,000 करने, प्रखंड समन्वयक का 18,000 से 45,000 रुपये करने जैसी बड़ी मांगें हैं। जिला स्तर पर भी भारी बढ़ोतरी और राज्य विशेषज्ञों के लिए 70 फीसदी इजाफे की बात कही गई। अन्य मांगों में ग्रेड-पे तय करना, 5 प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण भत्ता, अपील समिति गठन और कार्यकाल 60 वर्ष तक बढ़ाना शामिल है।

    चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

    17 से 20 मार्च तक राज्यव्यापी सांकेतिक हड़ताल होगी। अगर फिर भी मांगें पूरी न हुईं, तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल। संघ ने कहा, “योजना का सुचारू संचालन इन्हीं कर्मियों पर टिका है। आंदोलन से ग्रामीण गरीबों को घर मिलने में देरी न हो, इसके लिए सरकार तुरंत कदम उठाए।” कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसका बोझ योजना पर पड़ सकता है। सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस

    October 28, 2026

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.