Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
    Chatra News

    Chatra News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन चतरा द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के निर्देशों के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिला, उप-मंडल, चार्ज, अपर चार्ज एवं शहर जनगणना पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 10 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिला एवं चार्ज स्तर के तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण की निरंतरता में 12 मार्च 2026 को अलग से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को गंभीरता से समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य जनगणना प्रक्रिया का आधार होता है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ संपन्न करना अत्यंत आवश्यक है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    June 30, 2026

    Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया

    June 30, 2026

    Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.