Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : अनीश कुमार सिंह के शव के साथ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सरकारी सहायता का मिला भरोसा
    Chatra News

    Chatra News : अनीश कुमार सिंह के शव के साथ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सरकारी सहायता का मिला भरोसा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा शहर के केशरी चौक पर युवक अनीश कुमार सिंह के शव के साथ किया गया सड़क जाम करीब ढाई से तीन घंटे बाद समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप तथा उचित कार्रवाई और सरकारी सहायता के आश्वासन के बाद परिजन जाम हटाने के लिए राजी हो गए। जाम हटते ही चौक से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पुनः सामान्य हो गया और घंटों से फंसे लोगों को राहत मिली। बताया जाता है कि युवक अनीश कुमार सिंह का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने केशरी चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान चौक से होकर गुजरने वाली तीनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और यात्री बसों समेत कई वाहन जाम में फंस गए थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन, अंचल अधिकारी अनिल कुमार तथा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों से बातचीत की। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता और लाभ उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया गया।
    प्रशासन के इस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और सड़क जाम समाप्त करने के लिए सहमत हो गए। जाम हटने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।
    इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि प्रशासन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से हालात जल्द ही सामान्य हो गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    November 6, 2026

    खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा

    November 6, 2026

    लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.