Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » खाद्य तेल-बीज मिशन (NMEO-OS) अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न
    Chatra News

    खाद्य तेल-बीज मिशन (NMEO-OS) अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में National Mission on Edible Oil–Oilseeds (NMEO–OS) वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (Executive Committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने मिशन के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जिले में तिलहन फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। इस वर्ष जिले में 2 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है,जिसे VCP के माध्यम से कराया जाएगा।उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिलहन फसलों जैसे सरसों आदि के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक उपलब्ध कराई जाए तथा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी एवं समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, एल.डी.एम. जेएसएलपीएस डीपीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों का समन्वित प्रयास ही इस मिशन को सफल बना सकता है। उन्होंने तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों के उपयोग, किसानों की सहभागिता एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से जिले को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.