Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कान्हाचट्टी प्रखण्ड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कान्हाचट्टी प्रखण्ड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, सीआरपीएफ 190 बाटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव के साथ अति नक्सल प्रभावित कान्हाचट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के गड़िया और पथेल, सिकिद, अमकुदर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पहुंचे। इसके अलावे बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, तुलबुल, करमा, केन्दुवा सहोर, गड़िया बेंगो, सिकिद समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होने कहा 20 मई 2024 को मतदान दिवस के दिन बूथ केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होने सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को बूथ केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गड़िया, सिकिद, अमकुदर, पथेल, धवैया सहित अन्य गांवों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में मतदाओं को मत का अधिकार के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। उन्होने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मतदाओं से कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को चुनाव होना है, उस दिन आप जलपान करने से पहले मतदान किजिए। जो लोग अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर रह रहे है उन्हे भी उनके परिजन पर्व त्योहार जैसे अपने घर बुलाइए और अपने मत का प्रयोग करने बोलिए। आगे उन्होने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कम प्रतिशत वोट किए थे। इस बार जिले के सभी मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग शत प्रतिशत करना है। साथ ही उन्होने गड़िया, सिकिद बूथ स्तर के पदाधिकारी के अनुशंसा करते हुए कहा है जिले भर में जिन बूथ स्तर के पदाधिकारी द्वारा अच्छे कार्य किए गए है और ज्यादा से ज्यादा मतदाओं को जोड़ने का कार्य किया गया है वैसे बूथ स्तर के पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा झारखण्ड अलग होने के बाद पहली बार गड़िया, सिकिद और पथेल मतदान केन्द्र पर संबंधित गांव के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बताते चले कि इससे पूर्व इन तीन गांवों के मतदाताओं को 11 से 13 किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करना पड़ता था। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि आप सभी मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी के बहकावे में न आएं,उक्त निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कान्हाचट्टी प्रखण्ड सभागार में उपस्थित सभी बीएलओ, शिक्षक और मतदाताओं के साथ बैठक कर मत का अधिकार के बारें में बताया और सभी को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन, सभी पंचायत सेवक, जनसेवक, ग्रामीण महिला/पुरूष समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.