Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा
    Chatra News

    जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं तथा पोषण कार्यक्रमों की स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई। उपायुक्त ने मातृ वंदना योजना में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर स्पष्ट नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिनों के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत 18-19 वर्ष की सभी पात्र युवतियों के लंबित आवेदनों को शीघ्र सीडीपीओ लॉगिन से स्वीकृत करने और आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान व्यापक जन-जागरूकता के साथ अधिक आवेदन संग्रहित करने के निर्देश दिए। सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को अगली बैठक से पूर्व भरने तथा सभी पेंडिंग कार्यों को समयसीमा में पूर्ण कर प्रखंड स्तरीय समीक्षा की प्रतिलिपि जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। लगातार असंतोषजनक कार्य करने वाली सेविकाओं के विरुद्ध स्पष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए तीन बार चेतावनी के बाद चयनमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस हेतु अनुमानित बजट उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के संबंध में एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने पर चतरा ग्रामीण की CDPO से स्पष्टीकरण तथा जवाब तलब किया गया। समर अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग को सख्ती से सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को एमटीसी केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों के नियमित भर्ती व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला क्षेत्रीय प्रबंधक (समर अभियान) शंभू बड़ाईक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    July 5, 2026

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.