Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा,मतगणना कार्य प्रातः 08ः00 बजे से होगा प्रारंभ,बिना पहचान पत्र के कोई भी नहीं कर सकेंगे प्रवेश
    Chatra News

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा,मतगणना कार्य प्रातः 08ः00 बजे से होगा प्रारंभ,बिना पहचान पत्र के कोई भी नहीं कर सकेंगे प्रवेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित पुलिस अधीक्षक, सभी कोषांग के वरीय/नोडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 4-चतरा लोकसभा क्षेत्र, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल/पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, विद्युत समेत अन्य के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्होने वाहन मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, शौचालय समेत अन्य बिन्दुओं के लिए की जा रही तैयारियों का क्रमवार समीक्षा किया। उन्होने कहा सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए दिए गए कार्यों का ससमय निष्पादन करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बिना पहचान पत्र का कोई भी व्यवक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश न करें। मतगणना हॉल में सभी प्रकार की तैयारियां, मुलभुत सुविधाएं भी ससमय पूर्ण करा लिया जाय। साउण्ड सिस्टम को लेकर कहा चतरा कॉलेज चतरा परिसर के बाहर भी काफी संख्या में आम जन मतगणना परिणाम को सुन्ने के लिए रहते है इसके लिए भी साउण्ड सिस्टम की तैयारी भी पूर्ण कर ली जाय। मतगणना में उपस्थिति को लेकर कहा कि मतगणना कार्य प्रातः 08ः00 बजे से प्रारंभ होगा इससे पूर्व प्रातः 5ः30 बजे तक सभी पदाधिकारी, कर्मी ससमय चतरा कॉलेज चतरा में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अनुपस्थित, लापरवाह, पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई होगी। सिविल सर्जन चतरा को निर्देशित किया गया कि विधानसभावार मेडिकल कीट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारी को कहा बढ़ते तापमान को देखते हुए यह सुनिश्चित करें कि विद्युत, पण्डाल, पेयजल की व्यवस्था रहे। इसके लिए मतगणना से पूर्व भी अपने स्तर से इसकी समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन कर लें। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरबिन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.