Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने किया द प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन
    Chatra News

    उपायुक्त ने किया द प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला मुख्यालय के गंदौरी मंदिर के पास जलछाजन भवन परिसर में नवनिर्मित द प्रेस क्लब कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन शनिवार को किया गया। समारोह में जिले के उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिंहा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में पहुंचे उपायुक्त का जिले के पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद द प्रेस क्लब के अध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर धीरेंद्र प्रसाद, नौशाद आलम, जुलकर नैन, दीनबंधु, चंद्रेश शर्मा, मो सरफराज, प्रवीण रस्तोगी, सूर्यकांत कमल, सत्येंद्र मित्तल, नवीन पांडेय, रविंद्र बक्शी, धर्मेंद्र गुप्ता, परमानंद आर्य, अलख सिंह, जितेंद्र ठाकुर, शैलेश कुमार समेत जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकार बंधुओं ने उपायुक्त सहित अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने द प्रेस क्लब चतरा के वार्षिक कार्य योजना कैलेंडर का विमोचन किया। इस मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जुनून भरा कार्य है। समाज के हर गतिविधियों पर पत्रकारों की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता एक चुनौती और मिशन बन गया है। जब कोई अच्छा कार्य आप करते हैं तो अखबार व चैनल के माध्यम से ही उसे मान्यता मिलती है। बेहतर कार्य करने के लिए लोग और भी उत्सुक व प्रेरित होते हैं। मंच संचालन सचिव जितेंद्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश शर्मा ने की। कार्यालय उद्घाटन समारोह में अभिमन्यु सिंह, अभिमन्यु यादव, जफर परवेज, प्रवीण सिंह, रवि कुमार, मो तसलीम, प्रदीप कुमार वर्मा, रूपेश कुमार सिंह, गौतम सिंह, मो अरबाज शैलेश कुमार, विकास बिहारी, अम्बष्ठ, अमन राणा, अरविंद ठाकुर, सुग्रीव दांगी, दीपक राज, प्रमोद राणा, संतन कुमार दांगी, रविंद्र बख्शी, वरूण सिंह, रूदेश नायक, संदीप अग्रवाल, प्रज्जवल, राजीव श्रीवास्तव सहित जिला मुख्यालय व विभिन्न प्रखंडों के काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.