Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने किया पंचायत स्तर के शिविर का औचक निरीक्षण,लाभुकों से संवाद कर शिविर में उपलब्ध सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली
    Chatra News

    उपायुक्त ने किया पंचायत स्तर के शिविर का औचक निरीक्षण,लाभुकों से संवाद कर शिविर में उपलब्ध सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने की दिशा में चल रहे शिविरों के प्रभावी संचालन की समीक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी आज औचक निरीक्षण पर निकलीं। इस क्रम में उन्होंने चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय देवरिया में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस शिविर के माध्यम से कृषि सहित अनुषंगी विभागों की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित ऑनलाईन आवेदन सृजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर शिविर में उपलब्ध सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभुक को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी और समयबद्ध सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।

    उन्होंने शिविर की व्यवस्था, पंजीकरण की प्रक्रिया, तकनीकी सहयोग और कर्मियों की तैनाती की भी गहन समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    बता दें कि वार्ड और पंचायत स्तरीय इन शिविरों का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र में 9 से 18 अक्टूबर 2025 तक और सभी प्रखंडों में 6 से 18 अक्टूबर 2025 तक रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।

    शिविरों की प्रभावशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रतिदिन संध्या 7 बजे संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा स्वयं करती हैं, ताकि किसी भी आवेदन के निष्पादन में विलंब न हो और लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

    उपायुक्त ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा अधिकारियों को शिविर की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.