Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुनगाडीह जंगल से अज्ञात युवती का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है गहन जांच
    Chatra News

    मुनगाडीह जंगल से अज्ञात युवती का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है गहन जांच

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले पंचायत के मुनगाडीड के जंगल से पुलिस नें एक युवती का शव बरामद किया है।ज्ञात हो की घटना स्थल के आसपास के गांव के पशुपालक प्रतिदिन की तरह अपने भैंसों को चराने के लिए लेकर शुक्रवार को मुनगाडीड के जंगल में गए थे।शाम को वापसी के दौरान लावालौंग कुंदा मुख्य सड़क से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर जंगल के अंदर गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर एक छोटे झाड़ी के डाली से बंधा देखा।और गांव में आकर इसकी सूचना गांव वालों को दिया।धिरे धिरे काना फुसी होते-होते बात मदनडीह गांव के कुछ युवकों तक पहुंची।इसके बाद युवकों नें स्थानीय पत्रकारों को इसकी सूचना दी।फिर पत्रकारों की टीम ने कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साव एवं ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर सत्यता की जांच की। इस दौरान वहां युवती का शव पाया गया जिसमें कीड़े लग चले थे।साथ ही बालों को आधा कबाड़कर चेहरा भी कुचला हुआ पाया गया।इसके बाद मुखिया नें थाना प्रभारी रुपेश कुमार राय को इसकी सूचना दी।सूचना पाते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।युवती के शव के पास से ही पुलिस नें एक गुलाबी रंग का पर्स बरामद किया है।जिसमें ऐनक,कंघी,तेल क्रीम और मोबाइल पाया गया।थाना प्रभारी नें बताया कि मोबाइल से सिम कार्ड को निकाल लिया गया है। और सारा डाटा भी डिलीट कर दिया गया है।शव की पहचान भी कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही कोई ना कोई सुराग ढूंढ लिया जाएगा।

    लावालौंग : मो० साजिद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन

    July 5, 2026

    Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस

    July 5, 2026

    शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    July 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.