Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बीएसएफ जवान अमित दांगी का शव पहुंच पैतृक गांव राजपुर अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों का हुजुम
    Chatra News

    बीएसएफ जवान अमित दांगी का शव पहुंच पैतृक गांव राजपुर अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों का हुजुम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर के रहने वाले बीएसएफ जवान अमित दांगी का प्रयागराज में रेल दुर्घटना में निधन हो गया। निधन के बाद जवान अमित कुमार दांगी के पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके पैतृक गांव राजपुर लाया गया।मृतक जवान गुजरात के भुज में पदस्थापित थे और छुट्टी में घर आने के दौरान बीते 18 फरवरी की रात प्रयागराज में हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में मातम पसर गया। बुधवार की सुबह जवान के शव को लेकर बीएसएफ की गाड़ी राजपुर पहुंची। राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया पंचायत के छेवटा गांव निवासी अरुण दांगी का 35 वर्षीय पुत्र अमित दांगी की मौत अपने ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरकर प्रयागराज में हो गई । अमित प्रयागराज इलाहाबाद में सीमा सुरक्षा बल के पद पर तैनात थे। अमित को तीन वर्ष पूर्व कश्मीर में आतंकवादियों की गोली लगी थी। लंबे समय तक इलाज होने के बाद वह खतरे से बाहर हुए थे। शहीद जवान की शव यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। जिले वासियों ने कई किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाकर फूलों की वर्षा कर सहित जवान को सम्मान दिया। चतरा जिले की जनता ने नम आंखों से दिवंगत जवान को दिया विदाई। इस मौके पर लोगों की आंखें आंसू से भींग गई। कान्हाचट्टी की गलियां परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो उठी। जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जिले के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे प्रखंड वासियों ने दिवंगत जवान को नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि से पूर्व सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता

    May 1, 2026

    Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम

    April 30, 2026

    Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता May 1, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम April 30, 2026
    • Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार April 30, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित April 30, 2026
    • जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण April 30, 2026
    • Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल April 29, 2026
    • Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी ! April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 319 ग्राम अफीम और स्विप्ट कार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार,जेल April 28, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में सदियों बाद भी सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क से वंचित पांच गांव,ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार April 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.