Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जामताड़ा में कांग्रेस की हुंकार: गुलाम अहमद मीर ने भाजपा की नीतियों को किया उजागर
    News

    जामताड़ा में कांग्रेस की हुंकार: गुलाम अहमद मीर ने भाजपा की नीतियों को किया उजागर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jamtara : जामताड़ा विधायक आवास पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ एआईसीसी कोऑर्डिनेटर श्री बेला प्रसाद, विधायक दल के उपनेता श्री राजेश कछाप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर और श्री रविंद्र पांडे जी उपस्थित थे। मौके पर मीर साहब ने प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनके गृह मंत्री द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व को नकारना और देश की आजादी के संघर्ष को कमतर आंकना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। मीर साहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि यदि वह संविधान का सम्मान करते हैं, तो गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल पद से हटाएं और देश की जनता से माफी मांगें। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” नामक मिशन के तहत पूरे देश में भाजपा के असली चेहरे को उजागर करने और जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी क्रम में सोनारायठाड़ी के नान्हीडीह में पदयात्रा और महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें वह शामिल होने जा रहे हैं। इस मौके पर मीर साहब ने झारखंड के युवा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की सराहना करते हुए कहा, “आप लोगों को एक पढ़ा-लिखा और कर्मठ नेता मिला है। इरफान अंसारी जी ने अपने विकास कार्यों से पूरे झारखंड में एक मिसाल कायम की है। मैंने इनके नामांकन के समय ही देखा था कि यहां की जनता इन्हें कितना चाहती है। आप सभी इनके साथ मिलकर क्षेत्र और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए और अधिक मेहनत करें। आपका मंत्री हरसंभव सहयोग करेगा। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी इस अवसर पर कहा, “चुनाव के बाद पहली बार हमारे प्रिय प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब जामताड़ा आए हैं। हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। आने वाले समय में कांग्रेस और भी मजबूत होकर आगे बढ़ेगी। यह स्वागत समारोह पार्टी की एकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। झारखंड कांग्रेस भाजपा की विघटनकारी नीतियों का विरोध करते हुए जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ती रहेगी।

    जामतारा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई

    June 1, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित

    March 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    • Chatra News : जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया। June 22, 2026
    • Chatra News : जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन June 22, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.