Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हटिया विधानसभा में मेगा आइटी पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा
    Ranchi News

    हटिया विधानसभा में मेगा आइटी पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया। श्री शाहदेव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातु व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण और रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र सौंपा। श्री शाहदेव ने बताया कि मेगा आइटी पार्क के निर्माण से राज्य के 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। नगड़ी व रातु प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे न सिर्फ वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि आगे बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी। नगड़ी प्रखंड में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण से रिम्स व सदर अस्पताल में लोड कम होगा साथ ही रांची जिला सहित आसपास के क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी को अपने पास में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कांग्रेस नेता अजय शाहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इन मांगों पर अपना सकारात्मक रुख दिखाया है। उम्मीद है कि जल्द ही हटिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की इन योजनाओं को हेमंत सरकार धरातल पर उतारेगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.