Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आत्म समर्पण किए भाकपा माओवादी के चार शीर्ष नक्सलियों के परिजन को दिया गया 45 लाख का चेक
    Chatra News

    आत्म समर्पण किए भाकपा माओवादी के चार शीर्ष नक्सलियों के परिजन को दिया गया 45 लाख का चेक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित एसपी दफ्तर में पिछले साल आत्म समर्पण किए नक्सलियों के परिजनों को सरकार के नई दिशा योजना के तहत चेक वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में डीसी रमेश घोलप एसपी विकास कुमार पांडे तथा सीआरपीएफ के कमांडेट ने संयुक्त रूप से भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सलियों के परिजनों के बीच 45 लाख रूपए का चेक दिया गया। एसपी ने बताया कि चतरा जिला के कौलेश्वरी सब-जोन में आतंक का परिचायक बने भा०क०पा० माओवादी संगठन कमाण्डर (10 लाख ईनामी) अमरजीत यादव उर्फ टिंगू उर्फ लखन यादव। सब जोनल कमाण्डर (05 लाख का ईनामी) सहदेव यादव उर्फ लटन यादव, सुदर्शन भा०क०पा० माओवादी का रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ बढ़न भा०क०पा० माओवादी संगठन रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) नवीन उर्फ सरबजीत यादव उर्फ विजय यादव के द्वारा झारखण्ड पुलिस एवं सी०आर०पी०ए के समक्ष पिछले साल आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने आगे बताया कि सभी कुख्यात नक्सली झारखण्ड राज्य के चतरा, हजारीबाग एवं बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिला के कई काण्डों में वांछित थे।भा०क०पा० माओवादी नक्सलियों के विरूद्ध की जा रही चौतरफा कार्रवाई दबिश में आकर आत्मसमर्पण किया था। झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति “नई दिशा” का व्यापक प्रचार-प्रसार अब भी किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है और अब तक भा०क०पा० माओवादी सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य तक झारखण्ड पुलिस एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं। इसी क्रम में
    . दिनांक- 04.05.2023 को भा०क०पा० माओवादी का रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ बढ़न, पिता- हरिहर भोक्ता, ग्राम-असरैन, थाना- ईमामगंज, जिला-गया (बिहार)। . दिनांक 08.06.2023 को भा०क०पा० माओवादी के शीर्ष ईनामी जोनल कमाण्डर (10 लाख ईनामी) अमरजीत यादव उर्फ टिंगू उर्फ लखन यादव पिता-स्व० मोती यादव, ग्राम-गड़हातरी, थाना-बाराचट्टी जिला गया (बिहार)। दिनांक 08.05.2023 को सब जोनल (05 लाख ईनामी) कमाण्डर सहदेव यादव उर्फ लटन यादव, सुदर्शन, पिता स्व० झुमक यादव, ग्राम-सिकिद, थाना- राजपुर, जिला-चतरा । दिनांक 08.11.2023 को भा०क०पा० माओवादी संगठन रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) नवीन उर्फ सरबजीत यादव उर्फ विजय यादव पिता सिंधु यादव, ग्राम बसबुटा थाना प्रतापपुर जिला चतरा का नाम शामिल है।”नई दिशा” के तहत से उपरोक्त आत्समर्पित नक्सलियों को खुला जेल (open jail) -सह- पुनर्वास कैंप हजारीबाग में रह रहे हैं. आज बुधवार को झारखण्ड सरकार के द्वारा पुरस्कृत राशि को उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिजनों को चेक के माध्यम डीसी रमेश घोलाओ और एसपी विकास कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से सौपा जा है।
    एसपी और डीसी ने संयुक्त अपील किया है कि बचे हुये माओवादियों से अपील किया जाता है कि हिंसावादी विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण करें तथा झारखण्ड सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़े झारखण्ड सरकार के द्वारा आत्मसमर्पण नीति को और अधिक सुगम बनाया गया है, जिससे आत्मसमर्पित नक्सली को 24 घंटे के अन्दर ओपन जेल में शिफ्ट किया जाता है। सभी नक्सली सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठायें तथा नक्सलवाद विचारधा को त्याग कर मुख्यधारा में शामिल हों।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.