Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा की बेटी मन्नत का कमाल, गोल्ड पर साधा निशाना,कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान, मिल रही बधाई
    Chatra News

    राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा की बेटी मन्नत का कमाल, गोल्ड पर साधा निशाना,कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान, मिल रही बधाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रशिक्षण के बदौलत जिले की बेटी मन्नत कुमारी ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए शूटिंग में जिले के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। वही कार्तिकेय कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। मन्नत और कार्तिकेय जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी के पुत्र पुत्री हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चतरा और कान्हाचट्टी प्रखंड का मान बढ़ाने पर मन्नत को जहां बधाइयां मिल रही है, वहीं कार्तिकेय को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं लोग दे रहे है। बच्चों की सफलता पर जिले वासियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों ने उनके पिता बिरजू तिवारी समेत पूरे परिवार को भी बधाई दे रहे हैं। मौके पर अपनी सफलता से उत्साहित मन्नत ने कहा है कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने गोल्ड पर निशाना साधने में सफलता अर्जित की है। इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रशिक्षक को देना चाहती हूं। जिनके कुशल मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन से ही यह संभव हुआ है। वहीं कार्तिकेय ने कहा है कि इस बार तो मैं पदक जीतने से चूक गया। लेकिन निकट भविष्य में होने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में अपने मेहनत के बदौलत निश्चित तौर पर पदक जीतकर जिले का नाम रौशन करुंगा। इसके लिए मुझे जितना भी मेहनत करना पड़ेगा मैं करूंगा। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा है कि यह मेरे और मेरे परिवार के साथ-साथ चतरा जिले के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा है कि यहां के बच्चे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इससे बड़ी खुशी ना तो किसी माता-पिता को मिल सकती है और ना ही जिलेवासियों को। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने व बेटे के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने प्रशिक्षकों को बधाई दिया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.