Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाई लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Chatra News

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाई लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इस संबंध में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 522 ग्राम अफीम बरामद की गई।
    गिरफ्तार तस्करों की पहचान रुपेश कुमार, हेडुम गांव, थाना लावालौंग तथा दीपांशु कुमार, निवासी परसौनी, थाना इटखोरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस जिले में नशा तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। अफीम, ब्राउन शुगर, डोडा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
    गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : भूसार महायज्ञ में शामिल हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास, पांच योजनाओं का किया उद्घाटन

    June 2, 2026

    Chatra News : 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    June 2, 2026

    Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

    June 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : भूसार महायज्ञ में शामिल हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास, पांच योजनाओं का किया उद्घाटन June 2, 2026
    • Chatra News : 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता June 2, 2026
    • चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाई लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार June 2, 2026
    • Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई June 1, 2026
    • Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 1, 2026
    • चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार June 1, 2026
    • Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार May 30, 2026
    • चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी May 30, 2026
    • Chatra News : नौतपा की तपिश और बारिश का संतुलन तय करेगा मानसून का मिजाज, कीट-रोगों पर भी पड़ता है असर : आचार्य अमित कुमार मिश्रा May 30, 2026
    • चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा May 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.