Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस ने बढ़ाई गश्ती व्यवस्था, चोरी की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाने नई रणनीति लागूसदर थाना क्षेत्र में बाइक-10 टीम गठित, संदिग्धों पर सख्त नजर
    Chatra News

    चतरा पुलिस ने बढ़ाई गश्ती व्यवस्था, चोरी की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाने नई रणनीति लागूसदर थाना क्षेत्र में बाइक-10 टीम गठित, संदिग्धों पर सख्त नजर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की अगुवाई में सदर थाना क्षेत्र में चतरा पुलिस ने ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार,पुलिस पदाधिकारी और पुलिस लाईन के पुलिस कर्मी शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि शहर में अपराध और चोरी रोकने के उद्देश्य से बाईक दस्ता का गठन किया गया है।कहा कि सदर थाना क्षेत्र में बिट पुलिसिंग होती है,परंतु इसे और ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिक संख्या में पुलिस बलो की तैनाती की जा रही है। एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में शहरी इलाकों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाई जा रही है। जिस भी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आएगी,उस क्षेत्र के बिट प्रभारी को इसका जवाबदेह समझा जाएगा। कहा कि अभी शादी विवाह का दौर चल रहा है। लोग घरों को बंद कर वैवाहिक कार्यक्रमों में चले जाते हैं।कई नए लोग भी किराएदार के रूप में घर में शिफ्ट होते हैं,फिर एक माह के लिए घर बंद कर चले जाते हैं।ऐसे घरों में चोरी होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।इस तरह का पैटर्न भी बढ़ रहा है। संबंधित क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी को यह देखना जरूरी है कि तीन चार दिनों से बंद घरों पर निगाह बनाए रखें। एसपी श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि चोरों पर निगाह रखने के लिए सादे ड्रेस में भी पुलिस के जवान निगरानी करेंगे,ताकि चोर इन्हें आसानी से पहचान नहीं सके। हमलोगों की कोशिश है कि चतरा पुलिस शहर के लोगों को सुरक्षित वातावरण दे सकें। एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास नजर बनाए रखें,कोई नया और अनजान व्यक्ति लगातार आपके मुहल्ले की रेकी कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना थाना को दें। अगर थाना की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता है तो मेरा नंबर एवलेबल है,उसपर तत्काल कॉल करें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.