
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों फुटबॉल खेल को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को कोलकोले पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू ने विधिवत् फीता काटकर तथा किक लगाकर टूर्नामेंट के आगाज किया। इस टूर्नामेंट में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया और रोमांचक मुकाबले खेले गए।आयोजन को लेकर पंचायत के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया।इस अवसर पर पंचायत के सभी प्रतिभागी टीमों को मुखिया की ओर से खेल ड्रेस उपलब्ध कराया गया।मुखिया राजेश साव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।कार्यक्रम में उपमुखिया मो0 नौशाद, विनोद गंझू, लालधारी कुमार, रोहित कुमार, थानू गंझू, नानकिसर विश्वकर्मा, बीरबल उरांव, लक्ष्मण गंझू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
