Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर
    Chatra News

    Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर अस्पताल चतरा में मंगलवार की सुबह एक महिला ने ऐसी दिलेरी दिखाई जो अच्छे अच्छे हिम्मत वाले पुरुषों के लिए भी बस की बात नहीं है। इस घटना के बाद संभवतः चतरा का सदर अस्पताल राज्य का पहला अस्पताल बन गया जहां एक महिला ने पुरुष के शव का पोस्टमार्टम किया। शव का पोस्टमार्टम करने वाली महिला ममता देवी शहर के बिंड मोहल्ला निवासी दीपू सिंह की पत्नी है। ममता ने अपना पहला पोस्टमार्टम दुर्घटना में मृत राजेश शर्मा के शव का पोस्टमार्टम किया। इस पोस्टमार्टम के एक घंटे के बाद लावालौंग से एक और शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। महिला ने उसका भी पोस्टमार्टम किया।

    सदर अस्पताल का पोस्टमार्टम कर्मी ने पोस्टमार्टम करने से खड़ा किया हांथ तो ममता आई सामने

    यहां बताते चले कि सदर अस्पताल के नियमित पोस्टमार्टम कर्मी सुखदेव राम के विरुद्ध एक दिन पहले ही शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 रुपए लेने का आरोप लगा है। अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप के आधार पर उसे काम करने से मना कर दिया था। इसके दूसरे ही दिन एक युवक राजेश शर्मा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सुखदेव राम चतरा जिले का एकलौता पोस्टमार्टम कर्मी था। उसे पता था कि जब तक वह पोस्टमार्टम नहीं करेगा तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने सुखदेव राम को शव का पोस्टमार्टम करने के लिए खुब पैरवी किया लेकिन वह पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को ममता देवी की याद आई। दरअसल ममता देवी ने कुछ दिन पहले ही सिविल सर्जन को आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह पिछले 15 वर्षों से विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में नर्स का काम कर रही है। उसे काम की सख्त जरूरत है। वह पोस्टमार्टम भी कर सकती है। मुसिबत के समय में सिविल सर्जन ने ममता देवी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। ममता देवी ना सिर्फ पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हो गई बल्कि 10 मिनट के अंदर पोस्टमार्टम हाउस के पास पंहुच गई। वह पोस्टमार्टम हाउस में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार व डॉ अजहर के साथ मिलकर शव का पोस्टमार्टम किया।

    महिला को आउटसोर्सिंग से किया जा रहा बहाल : उपाधीक्षक

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने महिला की तारीफ करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुष से किसी भी मामले में कम नहीं है। ममता देवी ने इसे साबित भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव पर छुड़ा, कैची चलाते समय अच्छे अच्छों का पैर कांपने लगता है। ममता देवी ने पहली बार में ही काफी कुशलता पूर्वक चिकित्सकों के द्वारा बताए गए सभी कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक से दो दिनों के अंदर ममता देवी को पोस्टमार्टम कर्मी के रूप में बहाल कर लिया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार

    September 26, 2026

    जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

    September 26, 2026

    राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार September 26, 2026
    • जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा September 26, 2026
    • राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान September 25, 2026
    • अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की मांग तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा—अनुभव का मिलेगा लाभ September 25, 2026
    • तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर September 25, 2026
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.