Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में
    Chatra News

    Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग-बगरा मुख्य सड़क पर स्थित ओरी गांव मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बगरा साप्ताहिक हाट से नशे की हालत में मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान लुटू गांव निवासी वीरेंद्र गंझू तथा खनगड़ा गांव निवासी नरेश गंझू के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे तथा बिना हेलमेट पहने हुए बाइक चला रहे थे। इसी दौरान ओरी के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान विपरीत दिशा से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनधनिया (सीएचओ) रजनी कच्छप अपनी स्कूटी से आ रही थीं। अनियंत्रित बाइक सवारों ने अचानक उनकी स्कूटी की ओर कट मार दिया, वे भी गिर पड़ी तथा पैरों में गहरी चोटें आई।हालांकि रजनी कच्छप ने सूझबूझ और सतर्कता से स्कूटी को गिरते हुए संभाल लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रखंड स्वास्थ्य कर्मी मो० इस्तियाक के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा होता तो चोटों की गंभीरता काफी हद तक कम हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। लोगों का मानना है कि थोड़ी सी लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का सदर अस्पताल चतरा में इलाज जारी था।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 23, 2026

    चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.