Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक; 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए
    Chatra News

    Chatra News : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक; 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार केवल भारतीय नागरिक, जो निर्धारित अर्हता तिथि तक पात्रता रखते हों, उन्हें ही मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना, डुप्लिकेट नामों को हटाना, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का विलोपन करना तथा नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण एवं पलायन के कारण मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए प्रत्येक मतदाता का सत्यापन आवश्यक है।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान वृद्ध, दिव्यांग, बीमार, गरीब एवं अन्य कमजोर वर्ग के मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ऐसे मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने एवं आवश्यकता पड़ने पर स्वयंसेवकों की सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

    बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 20 जून 2026 से 29 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किया जाएगा। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जाएगा। 29 जुलाई 2026 को मतदान केंद्रों का विखंडीकरण किया जाएगा। 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा तथा 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। वहीं 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्तियों का निष्पादन एवं सूचना चरण संचालित होगा। अंतिम रूप से 7 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि 1 अक्टूबर 2026 तक अर्हता रखने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

    बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं विभागीय निदेशानुसार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों — 26-सिमरिया (अ०जा०) एवं 27-चतरा (अ०जा०) — अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं विखंडन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है, जिस पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सहमति प्रदान की गई है।
    युक्तिकरण के उपरांत जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 894 से बढ़कर 1014 हो गई है। इस प्रकार जिले में कुल 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं। साथ ही जिले में कुल 1014 बीएलओ की प्रतिनियुक्ति की गई है। 26-सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 419 से बढ़कर 464 हो गई है, जबकि 27-चतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 475 से बढ़कर 550 हो गई है।

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8,03,503 है, जिसमें 4,07,835 पुरुष, 3,95,667 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी।

    बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सके एवं सत्यापन कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

    बैठक में बीएलए की भूमिका एवं दायित्वों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि बीएलए मतदाता सूची की जांच, गलत प्रविष्टियों की सूचना देने, दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने, अयोग्य नामों को हटाने एवं नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने में सहयोग करेंगे। साथ ही बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय जानकारी साझा करेंगे तथा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे अयोग्य नामों की सूचना दें, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, नए पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें तथा निर्वाचन कार्य में बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशिकांत कुमार, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस की कार्रवाई में 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Chatra News : कोयलांचल में नक्सलियत को बड़ा झटका: लेवी व आगजनी के मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र खरवार गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Chatra News : लावालौंग में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस की कार्रवाई में 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार May 22, 2026
    • Chatra News : कोयलांचल में नक्सलियत को बड़ा झटका: लेवी व आगजनी के मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र खरवार गिरफ्तार May 22, 2026
    • Chatra News : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक; 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए May 22, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित May 21, 2026
    • Chatra News : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ,पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होगी विकास कार्ययोजना, ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजनाओं का चयन May 21, 2026
    • Chatra News : दो घंटे में न्याय: इटखोरी से चोरी हुई 24 प्रतिमाएँ बरामद, आरोपी गिरफ्तार May 21, 2026
    • Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो चार पहिया वाहन से 324 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार,बरामद अफ़ीम डोडा का अनुमानित मूल्य 50 लाख रु May 21, 2026
    • चतरा के 22 वें एसडीपीओ के रूप में सन्नी वर्धन ने किया पदभार ग्रहण। कहा नशे के सौदागरों और नक्सलियों पर कार्रवाई रहेगी जारी। संगठित अपराध पर भी कसी जाएगी नकेल May 21, 2026
    • Chatra News : खरीफ मौसम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 550 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी May 20, 2026
    • Chatra News : सड़क पर उतरे चतरा डीटीओ, नाबालिग बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई May 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.