Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ,पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होगी विकास कार्ययोजना, ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजनाओं का चयन
    Chatra News

    Chatra News : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ,पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होगी विकास कार्ययोजना, ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजनाओं का चयन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद अंतर्गत पंचायतों की आवश्यकता आधारित विकास योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में गुरुवार से विशेष ग्राम सभा सह शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) के तहत आयोजित यह कार्यक्रम 21 से 23 मई 2026 तक जिले की सभी पंचायतों में संचालित होगा। विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतवार वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते हुए पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, पशुपालन, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का चयन किया जा रहा है। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। पंचायत सचिवों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिले की कुल 154 पंचायतों के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी पंचायतों का भ्रमण कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। उप विकास आयुक्त-सह-सदस्य सचिव, DMFT श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा को कार्यक्रम का समग्र प्रभार सौंपा गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 21 मई को चतरा प्रखंड अंतर्गत लेंम, जांगी, गंधरिया, ब्रह्मणा, बरैनी, दरियातु, देवरिया एवं मोकतमा पंचायतों में विशेष ग्राम सभा सह शिविर आयोजित किए गए। गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर, बारिसाखी एवं मंझगांवा पंचायतों में भी ग्राम सभा का आयोजन हुआ। हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा, गेरूआ, औरू, बलूरी, डाहा, लेंजवा, दंतार, पैनीकला एवं कटैया पंचायतों में शिविर लगाए गए। प्रतापपुर प्रखंड के घोड़दौड़, एघारा, सिजूआ, हुमाजांग, भरही, योगियारा, टंडवा, रामपुर एवं प्रतापपुर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।कुंदा प्रखंड के कुंदा, सिकिदाग, मरगड़ा, बैधाडीह एवं नवादा पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित हुई। वहीं लावालौंग प्रखंड के रिमी, सिलदाग, मंधनिया एवं लमटा पंचायतों में शिविर लगाए गए।सिमरिया प्रखंड के जिरवाखुर्द, जांगी, डाडी, जबड़ा, चोपे, पगार, कसारी एवं ईचाक पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इटखोरी प्रखंड के कोनी, परसौनी, धुना, इटखोरी, टोनाटांड़ एवं पितीज पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी प्रकार मयूरहंड प्रखंड के कदगांवांकला, मयूरहंड, फूलांग, हुसिया एवं पेटादरी पंचायतों में शिविर लगाए गए। कान्हाचट्टी प्रखंड के बैंगोकला, कैण्डीनगर, कोल्हैया, बकचुंबा एवं तुलबुल पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं पथलगड्डा प्रखंड के नावाडीह, बरवाडीह, सिंघानी, नोंनगांव एवं मेराल पंचायतों तथा टंडवा प्रखंड के राहम, मिश्रौल, गाड़ीलोंग, नावाडीह उर्फ तेलियाडीह, सराढू, कबरा एवं बचरा उत्तरी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा सह शिविर का आयोजन किया गया। 22 मई को चतरा प्रखंड के आरा, डाढा, पाराडीह, सिकिद, सीमा, गोढ़ाई, टीकर एवं डमडोईया पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। गिद्धौर प्रखंड के पहरा, बारियातु एवं द्वारी पंचायतों में कार्यक्रम होगा। हंटरगंज प्रखंड के जोरी कला, करैलीवार, नावाडीह पनारी, गोसाईडीह, केदली कला तिलहेत, उरैली, जबड़ा एवं सलैया पंचायतों में विशेष ग्राम सभा सह शिविर लगाए जाएंगे। प्रतापपुर प्रखंड के बभने, चन्द्रीगोविन्दपुर, मोन्या, सिदकी, बरूरा, जोगीडीह, गजवा, घोरीघाट एवं डुमरवार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित होगी। लावालौंग प्रखंड के लावालौंग, कटिया, कोलकोले एवं हेडुम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। सिमरिया प्रखंड के सबानो, सेरेनदाग, पीरी, हुरनाली, बन्हे, बगरा, एदला, पुण्डरा एवं बानासांड़ी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इटखोरी प्रखंड के हलमता, शहरजाम, करनी, धनखेरी, मलकपुर एवं नवादा पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होगा। मयूरहंड प्रखंड के करमा, सोकी, मंझगांवा, पंदनी एवं बेलखोरी पंचायतों में ग्राम सभा सह शिविर लगाए जाएंगे। कान्हाचट्टी प्रखंड के चारू, राजपुर, जमरीबक्शपुरा, चिरीदारी एवं मदगड़ा पंचायतों तथा टंडवा प्रखंड के बचरा दक्षिणी, कोयद, पोकला उर्फ कसियाडीह, डहू, किचटो एवं धनगडा पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : दो घंटे में न्याय: इटखोरी से चोरी हुई 24 प्रतिमाएँ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    May 21, 2026

    Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो चार पहिया वाहन से 324 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार,बरामद अफ़ीम डोडा का अनुमानित मूल्य 50 लाख रु

    May 21, 2026

    चतरा के 22 वें एसडीपीओ के रूप में सन्नी वर्धन ने किया पदभार ग्रहण। कहा नशे के सौदागरों और नक्सलियों पर कार्रवाई रहेगी जारी। संगठित अपराध पर भी कसी जाएगी नकेल

    May 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ,पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होगी विकास कार्ययोजना, ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजनाओं का चयन May 21, 2026
    • Chatra News : दो घंटे में न्याय: इटखोरी से चोरी हुई 24 प्रतिमाएँ बरामद, आरोपी गिरफ्तार May 21, 2026
    • Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो चार पहिया वाहन से 324 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार,बरामद अफ़ीम डोडा का अनुमानित मूल्य 50 लाख रु May 21, 2026
    • चतरा के 22 वें एसडीपीओ के रूप में सन्नी वर्धन ने किया पदभार ग्रहण। कहा नशे के सौदागरों और नक्सलियों पर कार्रवाई रहेगी जारी। संगठित अपराध पर भी कसी जाएगी नकेल May 21, 2026
    • Chatra News : खरीफ मौसम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 550 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी May 20, 2026
    • Chatra News : सड़क पर उतरे चतरा डीटीओ, नाबालिग बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई May 20, 2026
    • Chatra News : सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा, सिद्धकी मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत; दो युवतियां गंभीर रूप से जख्मी May 19, 2026
    • Chatra News : दो किलो 900 ग्राम अफीम और 169 किलोग्राम डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,बरामद अफीम व डोडा का अंतरराष्ट्रीय बाजार मुल्य लगभग 20 लाख रु May 19, 2026
    • Chatra News : पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों से संबंधित स्कूली बच्चों को किया जागरूक May 19, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज पुलिस ने CEIR से ट्रैक कर लौटाए 7 खोए मोबाइल, मालिकों की आँखों में चमक May 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.