
चतरा। नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने की मुहिम में चतरा पुलिस ने लगातार तीसरे दिन धमाल मचा दिया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त खबर मिली कि लावालौंग थाना के रिमी पंचायत के खाखर गांव में कुछ लोग घरों में अफीम, डोडा और पोस्ता दाना का पहाड़ जमा रखे हैं। बाहर से आने वाले व्यापारियों को बेचने की तैयारी में थे ये तस्कर।
फटाफट एक्शन लेते हुए एसपी ने सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई। टीम ने अमरिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों पर धावा बोला। इन लोगों के घरों से 8 किलो 700 ग्राम गीली अफीम, 3 क्विंटल 70 ग्राम डोडा और 1 क्विंटल 9 किलो पोस्ता दाना जब्त किया गया ! जिसका बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये है ।एसपी ने बतया की पुलिस पहुंचते ही भनक लग गई और सारे तस्कर फरार हो गए। हां, उनके आधार कार्ड तो टीम ने छीन लिए। इस संबंध में लावालौंग थाने में कांड संघ की 23/ 2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है । टीम में एनडीपीएस प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव और जवान शामिल थे। एसपी ने कहा, “अभियुक्तों को जल्द काबू कर लेंगे। नशे का कारोबार अब नहीं चलेगा।” इस कार्रवाई से इलाके के नशेड़ियों में खलबली मच गई है।
