
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत अंतर्गत ठाकुरडीह से एनएच 99 को जोड़ने वाली पीसीसी सड़क निर्माण के महज दो वर्षों बाद ही जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गई है।सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और जहां गार्डवाल की आवश्यकता थी,वहां केवल खानापूर्ति कर सड़क बना दी गई। नतीजा यह हुआ कि थोड़े ही समय में सड़क जगह-जगह टूटकर उखड़ गई।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड,जिसमें संवेदक का नाम,लागत राशि और निर्माण वर्ष अंकित होना चाहिए था,वह भी गायब है।इससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की उच्चस्तरीय जांच कराने,दोषियों पर कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है क्योंकि सड़क के नीचे से मिट्टी धंसकर और बहकर गायब हो चुका है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
