
चतरा : सदर अस्पताल चतरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की सभी नर्सें एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और केक काटकर दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी भाग लिया और नर्सों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। मरीजों की देखभाल और उपचार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस मौके पर नर्सों ने अपने अनुभव साझा किए और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार उपस्थित थे।
संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
