Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जिले की महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : जिले की महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग से संबंधित स्वीकृत एवं प्रगतिशील योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भू-अर्जन, भारतमाला परियोजना, वन भूमि अपयोजन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भू-अर्जन राशि हस्तांतरण एवं अन्य लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं बाईपास निर्माण योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी संबंधित विभाग समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से कार्य करें। उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंतर्गत भारतमाला परियोजना, एनएच-99 चतरा बाईपास सड़क निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-100 (नया 522) सिमरिया बाईपास निर्माण, पतरातु-हेन्देगीर-मैक्लुस्कीगंज पथ निर्माण, टण्डवा (MDR-72) सोपारम-बारियातु (NH-99) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, घंघरी से कौलेश्वरी पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा धमनिया से शेरेगढ़ा पथ चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने भू-अर्जन एवं वन भूमि अपयोजन से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने, यूटिलिटी शिफ्टिंग से जुड़ी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-अर्जन की राशि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, भारत माला परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सभी संबंधित अंचल अधिकारी, विभागीय पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.