Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर,उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
    Chatra News

    Chatra News : ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर,उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), चारू, कान्हाचट्टी की विद्यालय प्रबंधन समिति (EMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, छात्रावास प्रबंधन, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता पड़ने पर डीएमएफटी अथवा निजी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी, ताकि विद्यार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।बैठक में विद्यालय परिसर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने बाउंड्री वॉल निर्माण संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, भवन अनुरक्षण रिपोर्ट एनईएसटीएस को भेजने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक सुरक्षा उपाय के रूप में रेत एवं पानी की व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। शैक्षणिक संसाधनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यालय पुस्तकालय हेतु आवश्यक पुस्तकों की सूची तैयार करने तथा कंप्यूटर क्रय के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। वहीं शिक्षण कार्य की निरंतरता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल विस्तार हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं के लिए माननीय सांसद को प्रस्ताव भेजने, आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा करने तथा विद्यालय प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि ईएमआरएस चारू जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण एवं छात्र कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु सामूहिक प्रयास एवं समन्वित कार्ययोजना पर सहमति व्यक्त की।
    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (लोक निर्माण विभाग), विद्यालय प्राचार्य, अभिभावक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.