Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
    Chatra News

    Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद द्वारा बताया गया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 65 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी ट्रांसपोर्टरों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुझाव एवं आवश्यक पहल पर विचार साझा करने को कहा। समीक्षा के क्रम में ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, एक ही चालक द्वारा लगातार लंबे समय तक वाहन चलाना तथा घाटी क्षेत्रों में भारी वाहनों के ब्रेक फेल होने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं ट्रांसपोर्टरों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट कंपनियों में कार्यरत वाहन चालकों का रेंडम ड्राइविंग टेस्ट लिया जाए तथा अयोग्य पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान नियमित रूप से चलाने एवं नो-एंट्री क्षेत्र में चलने वाले वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोडेड वाहन की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं लगातार लंबे समय तक वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालकों की चिकित्सीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।बैठक में वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वे वाहन चालकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन हेतु उन्हें प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर CCTV कैमरे लगाने, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, पॉल्यूशन एवं बीमा सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाने तथा जोड़ी-हंटरगंज मार्ग, टंडवा सहित विभिन्न सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक

    August 5, 2026

    Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम

    August 5, 2026

    Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    • Chatra News : जलमीनार का सोलर प्लेट चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.